Thursday, October 24, 2019

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 24 अक्टूबर, 2019

  हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 24 अक्टूबर, 2019

1. Global Snow Leopard and Ecosystem Protection Program (GSLEP) शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – दिल्ली
अंतर्राष्ट्रीय बर्फीला तेंदुआ दिवस 2019 के अवसर पर केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने देश में बर्फीले तेंदुए की जनगणना के लिए प्रथम राष्ट्रीय प्रोटोकॉल को लांच किया। इसे दिल्ली में Global Snow Leopard and Ecosystem Protection Program (GSLEP) की चौथी स्टीयरिंग कमिटी बैठक में लांच किया गया।

2. अंतर्राष्ट्रीय बर्फीला तेंदुआ दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 23 अक्टूबर
प्रतिवर्ष 23 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बर्फीला तेंदुआ दिवस मनाया जाता है, इस दिवस का उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र में बर्फीले तेंदुए के संरक्षण पर बल देना है। अनुमानों के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख में बर्फीले तेंदुए की जनसँख्या 400 से 700 के बीच है।

3. भारतीय डाटा सुरक्षा परिषद् ने स्टार्टअप्स के लिए किस राष्ट्रीय रिपॉजिटरी को लांच किया?
उत्तर – टेक सागर
भारतीय डाटा सुरक्षा परिषद् ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक के साथ स्टार्टअप्स के लिए ‘टेक सागर’ नामक राष्ट्रीय रिपॉजिटरी लांच की है। इसका उद्देश्य व्यापार तथा शिक्षण संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करना है। टेक सागर में इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन, क्लाउड तथा वर्चुअलाइजेशन, रोबोटिक्स तथा ऑटोमेशन इत्यादि शामिल हैं।

4. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा भाषण चार द्वीप किस देश में स्थित है?
भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान
उत्तर – बांग्लादेश
भाषण चार द्वीप दक्षिण पूर्वी बांग्लादेश के हतिया द्वीप से 30 किलोमीटर पूर्व में स्थित एक निर्जन द्वीप है। इस द्वीप का निर्माण लगभग दो दशक पूर्व मेघना नदी के मुहाने पर हुआ था। हाल ही में बांग्लादेश में रह रहे हजारों रोहिंग्या शरणार्थियों ने इस द्वीप में बसने के लिए सहमती प्रकट की है। इस द्वीप में बांग्लादेश की सरकार ने 2300 करोड़ टका की लागत से आवासों का निर्माण किया है, इसमें लगभग एक लाख लोग रह सकते हैं।

5. गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 18वें राष्ट्र प्रमुखों के शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व किसने किया?
नरेन्द्र मोदी, रामनाथ कोविंद, वेंकैया नायडू, राजनाथ सिंह
उत्तर – एम. वेंकैया नायडू
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 18वें राष्ट्र प्रमुखों के शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व किया। गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 18वें शिखर सम्मेलन का आयोजन 25-26 अक्टूबर, 2019 को अज़रबैजान के बाकू में किया जायेगा।

 

Delivered by FeedBurner